Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़

Indore : नाले में कचरा फेंका तो भरना पड़ा इतने हजार रुपये का फाइन

विस्तार ये है इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर। यहां अगर आपने नाले में कचरा फेंका तो ये मत सोचना की किसी को पता नहीं चलेगा। एक व्यक्ति ने यही किया और नाले में कचरा फेंक दिया। इसी कचरे की मदद से निगम अमला उक्त व्यक्ति के पास पहुंचा और दो हजार रुपये का फाइन किया।

दरअसल नगर निगम इंदौर में स्वच्छता अभियान के तहत निरंतर कार्य रहा है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के भी निर्देश हैं कि इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए। नाले-नालियों की सफाई भी निरंतर की जा रही है। अगर नाले में कोई भी व्यक्ति गंदगी अथवा कचरा फेंके तो उस पर जुर्माना करने के निर्देश हैं।

इस क्रम में जोन क्रमांक 5 स्थित न्याय नगर के नाले की सफाई की जा रही थी। सफाई के दौरान नाले से बिजली के पुराने बिल और गैस टंकी की रसीदें मिली। इस बारे में कर्मचारियों ने दरोगा को जानकारी दी। दरोगा ने जोन के सीएसआई और सहायक सीएसआई को अवगत करवाया। वे दोनों मौके पर पहुंचे। कचरे में मिले बिल के आधार पर पता लगाया कि किसने फेंका है। इस पर मनीष नामक व्यक्ति का पता चला। निगम टीम उसके घर पहुंची। नाले में कचरा फेंके जाने पर मनीष पर दो हजार रुपये का फाइन किया। आगे से ऐसा न करने की समझाइश भी दी। एक अन्य मामले में जूते के सोल का काम करने वाले व्यक्ति पर 30 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया। इसका नाम दिनेश टोडरमल है। उसके द्वारा जूते के सोल जलाए जा रहे थे। इससे वायू प्रदूषण हो रहा था। इस पर कार्रवाई की गई।

Related posts

बोमन ईरानी का बेटा बॉलीवुड में करेगा डेब्यू, एक्टर ने लिखा दिल को छू लेने वाला खत

Admin

सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन देसी उपचारों को अपनाएं

Admin

नीम की पत्तियों के इस खास प्रयोग के बारे में जरूर जाने, मिलेंगे अद्भुत लाभ

Live Bharat Times

Leave a Comment