Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

आपको हैरान कर देंगे दूध के साथ मुनक्का खाने के फायदे

मुनक्का का इस्तेमाल आमतौर पर खीर या हलवा बनाते समय किया जाता है। मुनक्का खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है लेकिन इसके साथ ही यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
मुनक्के में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर दूध के साथ मुनक्के को उबालकर इसका सेवन किया जाए तो दोगुना फायदा मिलता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्का खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको दूध के साथ मुनक्का खाने के फायदे बताने जा रहे हैं-
जिन लोगों को एनीमिया के शिकायत है उन्हें दूध के साथ मुनक्का खाना चाहिए। दूध के साथ मुनक्का खाने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। रोजाना मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।
दूध के साथ मुनक्के का सेवन यौन दुर्बलता को भी दूर करता है। मुनक्का में एमीनो एसिड मौजूद होते हैं जो यौन दुर्बलता को दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे पुरुषों को रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में सात से आठ मुनक्का को अच्छी तरह उबाल कर इसका सेवन करना चाहिए।
सर्दियों में मुनक्का को दूध में उबालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह सर्दी जुकाम में रामबाण का काम करता है। मुनक्का में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे संक्रमण से बचाव होता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए रोजाना तीन से चार मुनक्के दूध में उबालकर इसका सेवन करें।
मुनक्का का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिससे गठिया जैसे रोगों में लाभ होता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्के का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए मुनक्के का सेवन बहुत फायदेमंद है। ऐसे लोगों को रोजाना एक गिलास दूध में 6 से 7 मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है और वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
दूध के साथ मुनक्के का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। मुनक्के में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। रोजाना दूध के साथ मुनक्के का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

Related posts

यह 1 फूल देगा चेहरे को तुरंत चमक, घर पर ही करें फेशियल

Live Bharat Times

केरल में नोरोवायरस से संक्रमित दो बच्चे: मध्याह्न भोजन से फैले वायरस से स्वास्थ्य मंत्रालय भी सतर्क; जानें लक्षण, बचने के उपाय

Live Bharat Times

वजन को कंट्रोल करने के लिए आप भी इन टिप्स को फॉलो करें

Live Bharat Times

Leave a Comment