Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

Stomach Problem: क्या पेट से आवाज आना सामान्य है? जाने

Stomach Sound: कई बार आपने महसूस किया होगा कि पेट से गुड़गुड़ की आवाज आती है, इस आवाज को हम यू हीं नजर अंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं पेट से ऐसी आवाजें आना कई बीमारियों के इशारा भी हो सकते हैं। वैसे पेट से आवाज आना एक आम बात है। कई बार जब पेट खाली होता है तो ऐसी आवाज आती है। यदि पेट में गैस हो तो भी गुड़गुड़ की आवाज आती है। पेट गड़बड़ होने पर भी ये समस्या होती है, लेकिन दवाएं कराने के बाद भी यदि पेट में ऐसी आवाज आए तो ये कैंसर जैसी घातक बीमारी का इशारा भी हो सकती है। यदि आपको लंबे समय तक पेट में ऐसी समस्या रहे तो इन इग्नोर न करें। आपको तुरंत चिकित्सक से राय लेनी चाहिए। आइये जानते हैं कि पेट में सामान्य तौर पर क्यों गुड़गुड़ की आवाज होती है।

1- पेट की गैस- यदि आपको गैस की समस्या है तो पेट से ऐसी आवाज आना आम बात है। जब आंतों में गैस का पास होती है तो ऐसा लगता है कि जैसे हवा घूम रही हो। इस दौरान कई बार पेट से गुड़गुड़ की आवाज आने लगती है। यदि गैस पास हो जाती है तो ये आवाजें बंद हो जाती है। इससे बचने के लिए आप ऑयली और मीठा खाने से बचें।
2- खाली पेट की आवाज- कई बार जब ज्यादा देर तक कोई भूखा रहता है तो, भी पेट से अजीब सी आवाज आने लगती है। यदि आपको पेट में बहुत आवाज होती है तो ये सुक्रोज और ग्डकैतीिन से एलर्जी भी हो सकती है। यदि ज्यादा परेशानी लगे तो आप चिकित्सक से राय ले सकते हैं।
क्या पेट से आवाज आना सामान्य है?यदि आपके पेट में गुड़गुड़ या किसी तरह की आवाज होती है तो ये कई घबराने वाली बात नहीं है। ये बिल्कुन नॉर्मल और नेचुरल है लेकिन, यदि आपको पेट से आवाज आने के साथ पेट रेट्द, मितली और उल्टी आने की समस्या हो रही है तो चिकित्सक से राय लें। आपको पेट में किसी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।
पेट में गैस की वजह से आवाज आनायदि आपको पेट में गैस हो रही है जिसकी वजह से गैस घूमने की आवाज आ रही है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप इसके लिए रोज प्रातः काल थोड़ी देर ब्रिस्क वॉक करें। खाने में ऐसी वस्तुों का सेवन करें जिससे पेट में गैस की समस्या न हो। सोडा का सेवन कम करें। खाने में खूब कच्ची और सौटेड वेजिटेबल खाएं। इससे आपका पेट सेट हो जाएगा।

Related posts

सन टैनिंग दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे प्रयोग जरूर करें

Live Bharat Times

अगर आप भी टैनिंग की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमाएं

Admin

निखरी और बेदाग त्वचा के लिए इन सौंदर्य वर्धक उबटन का करें इस्तेमाल

Admin

Leave a Comment