Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी टैनिंग की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो इन उपायों को आजमाएं

कभी-कभी हम बहुत ज्यादा देर तक धूप में रहते हैं। अक्सर हमें धूप में बाहर जाना पड़ता है। इस वजह से हमारी स्किन पर असर पड़ता है। हमारी स्किन का नेचुरल कलर जैसे कहीं खो जाता है। आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है तो इसके लिए आप कुछ उपाय आसमा सकते हैं। कभी-कभी चेहरे की त्वचा बहुत ज्यादा काली हो जाती है। सूरज की तेज रोशनी के संपर्क में ज्यादा देर तक हमारी स्किन रहती है तो ऐसी समस्याएं हो जाती है। अगर आप इसे दूर करना चाहते हैं तो घरेलू नुस्खे आपके काम आते हैं। यहां पर हम आपके लिए विशेष उपाय लेकर आए हैं। इससे स्किन टैनिंग दूर होगी।
स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए नींबू का प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस में थोड़ी चीनी डालें और प्रभावित एरिया पर अच्छी तरीके से लगाएं। थोड़ी देर तक इसे रहने दें। उसके बाद चेहरे को साफ कर लें। इससे थोड़े ही दिनों में टैनिंग दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप थोड़ा सा दूध लें और उसमें केसर के कुछ दागों को भिगो दें। अब इस दूध से अपने चेहरे के ऊपर मसाज करें। थोड़ी देर तक इसे रहने दें। उसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लें। इससे भी चेहरे का कालापन दूर होता है। स्किन टैनिंग को दूर करने के लिए टमाटर बेहद उपयोगी होता है। इसके लिए टमाटर की स्लाइस लेकर अपने चेहरे के ऊपर रगड़े। अगर आपके हाथों पर कालापन है तो उसके ऊपर भी टमाटर का रस लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।

Related posts

राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक? कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र, सुरक्षा की मांग की

Admin

कियारा आडवाणी ने कहा, ‘जल्द करूंगी नई घोषणा’, फैंस ने लगाए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के कयास

Admin

39% भारतीय परिवारों ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का अनुभव किया: सर्वे 

Live Bharat Times

Leave a Comment