Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशियल नाम से अपना सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। ट्रंप का ऐप एपल के प्ले स्टोर पर है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना एक सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस एप का नाम ट्रुथ सोशियल है और यह एपल के एप स्टोर पर मौजूद है। आपको बता दें कि अमेरिका में आईफोन का बड़ा यूजरबेस है। दरअसल, पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप को कई सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन कर दिया गया था। इसके बाद ट्रंप ने अपना खुद का सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म लाने का ऐलान किया था। इससे पहले उनके बेटे भी इस ऐप को लेकर संकेत दे चुके हैं।

दरअसल,  रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप को ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब प्लेटफॉर्म्स ने 6 जनवरी 2021 को बैन कर दिया था। ट्रंप के समर्थकों द्वारा यूएस कैपिटल पर हमला और विरोध प्रदर्शन के बाद इन सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रंप को बैन कर दिया गया था। ट्रंप पर हिंसा भड़काने वाले संदेश पोस्ट करने का आरोप लगा था।

15 फरवरी को, डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड जूनियर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से अपने पिता ट्रम्प के सत्यापित @realDonaldTrump ट्रुथ सोशियल अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा किया। जूनियर ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रुथ सोशियल अकाउंट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि आपके पसंदीदा राष्ट्रपति आपसे जल्द मिलेंगे।

ट्रंप की कंपनी ने की है तैयारी
ट्रुथ सोशियल ऐप को ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप द्वारा विकसित किया गया है। अमेरिका के पूर्व प्रतिनिधि डेविन नून्स ट्रंप की मीडिया कंपनी की देखरेख कर रहे हैं। ट्रुथ सोशियल रंबल के साथ काम करेंगे , एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो खुद को YouTube और Amazon वेब सर्विसेज (AWS) के विकल्प के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

हाल ही में एक और नई जानकारी सामने आई है, जिसमें ट्रंप पर गोपनीय जानकारियां अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, ट्रंप के  मार-आ-लागो आवास पर रखे गए व्हाइट हाउस के दस्तावेजों के 15 बॉक्स में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां थीं. देश के राष्ट्रीय अभिलेखागार एवं दस्तावेज प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि न्याय मंत्रालय को मामले से अवगत करा दिया गया है। राष्ट्रीय अभिलेखागार ने उन रिपोर्टों की पुष्टि की है कि ट्रम्प जनवरी 2021 में पद छोड़ने के बाद अपने साथ सरकारी दस्तावेज फ्लोरिडा ले गए थे।

Related posts

Elon Musk का वचन ही है शासन! 20 कर्मचारियों ने पीठ पीछे की बुराई तो बोले- You’re Fired

Live Bharat Times

Lenovo ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला नया फोन, कीमत है 12000 रुपये से कम

Live Bharat Times

अपने होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आपको वास्तव में कितनी इंटरनेट स्पीड की जरूरत है, जानिए

Live Bharat Times

Leave a Comment