Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

आज से बजट सत्र का दूसरा चरण, जम्मू-कश्मीर का बजेट पेश करेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा हैं. बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन जम्मू-कश्मीर का बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी. बजट का दूसरा सत्र हंगामेदार रहने के आसार है. विपक्ष यूक्रेन संकट, ब्याज दर में कटौती समेत कई मुद्दो पर घेरेगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर के लिए बजेट पेश करेंगी और इस पर दोपहर बाद चर्चा कराई जा सकती है. इसके अलावा सरकार ने संविधान संशोधन (अनुसूचित जनजाति) आदेश बिल को भी लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया है.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से साथ-साथ चलेगी. निर्मला सीतारमण प्रश्नकाल के बाद, जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से राज्य का तीसरा बजट पेश करेंगी. राज्य से अनुच्छेद 370 और 35 ए के निरस्त होने के बाद यह तीसरा बजट होगा.

विदेश मंत्री यूक्रेन की स्थिति पर देगे बयान

विदेश मंत्री एस.जयशंकर यूक्रेन में फंसे भारतीय विद्यार्थीओ को बहार नीकालने को लेकर संसद में बयान दे शकते हैं. एस जयशंकर यूक्रेन के हालात और भारत के रूख पर बयान देगे.

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में कांग्रेस यूक्रेन, महंगाई, इपीएफ और बेरोजगारी के मुद्दो पर सरकार को घेरेगी. भाजपा भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी और जनादेश के दम पर विपक्षी दलों को घेरने की कोशिश करेगी.

Related posts

स्कूल खुलने की खबर: कोरोना संक्रमण में कमी के बाद इन राज्यों ने किया स्कूल खोलने का ऐलान, जानिए डिटेल

Live Bharat Times

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होमबॉयर्स को सबसे बड़ा झटका

Live Bharat Times

पेट्रोल-डीजल की कीमत आज: तेल कंपनियों ने जारी किए आज के पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

Live Bharat Times

Leave a Comment