Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

Oppo K10 मिड बजट फोन लॉन्च: इसमें मिलेगी 50MP कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी, कीमत 14990 रुपये से शुरू

Oppo K10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। K-सीरीज पोर्टफोलियो में यह कंपनी का नया फोन है, इसमें स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट में 6.59 इंच के डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Oppo K10 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में ओप्पो K10 की कीमत
भारत में Oppo K10 की कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,990 रुपये से शुरू होती है। वहीं, स्मार्टफोन का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,990 रुपये में उपलब्ध है। इसे ब्लैक कार्बन और ब्लू फ्लेम कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। Oppo K10 की बिक्री 29 मार्च से शुरू होगी, इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

कंपनी पहले दिन एक्सक्लूसिव लॉन्च ऑफर दे रही है, जिसमें फ्लैट डिस्काउंट भी शामिल है। एसबीआई बैंक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 2,000 छूट ऑफर। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और बैंक ऑफ बरोड्स के ग्राहक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 1,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

ओप्पो K10 स्पेसिफिकेशंस

Oppo K10 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर चलता है। हैंडसेट में 6.59 इंच का फुल एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
Oppo K10 को स्नैपड्रैगन 680 SoC मिलता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होता है। कंपनी के मुताबिक इसमें लो लाइट फोटोग्राफी के लिए नाइटस्केप मोड दिया गया है। Oppo K10 भी 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
फोन में 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट स्टीरियो स्पीकर से लैस है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल हैं। इसे धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिली है। हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है जो यूएसबी टाइप-सी पर 33W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक Oppo K10 का डाइमेंशन 164.4×75.7×8.4mm और वजन 189 ग्राम है।

Related posts

टीवीएस ने अपनी नई बाइक रनिंन रोड स्टार लोंच की है जानिए क्या है इस बाइक की खासियत

Live Bharat Times

Apple 8 मार्च को इवेंट आयोजित करेगा, iPhone SE और iPad Air दे सकता है दस्तक

Live Bharat Times

TVS Radeon होगा अपडेट: नए फीचर्स से TVS बनेगा Radeon और भी होशियार, ब्लूटूथ के साथ मिलेगा डिजिटल स्पीडोमीटर

Live Bharat Times

Leave a Comment