Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

IPL का 15वां सीजन, कब शुरू होगा महिला IPL?

आईपीएल के 15वें सीजन के शुरू होने में एक दिन बाकी है. उधर, न्यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। डेढ़ दशक तक पुरुष क्रिकेट को आईपीएल जैसा टूर्नामेंट देने के बावजूद भारत में महिला आईपीएल की कोई तैयारी नहीं दिख रही है.

आईपीएल ने क्रिकेट और क्रिकेटरों को देश में नई ऊंचाइयों पर ले जाने और नए खिलाड़ियों की पौध तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। इस लीग से कई महान खिलाड़ी निकले, जिन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाई। भारतीय खिलाड़ियों को विश्व क्रिकेट में भी खास पहचान मिली। पिछले पांच साल से महिला खिलाड़ियों के लिए आईपीएल की मांग उठ रही है। हाल ही में, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने घोषणा की कि 2023 से महिला आईपीएल की शुरुआत पर विचार किया जा रहा है।

शुक्रवार यानि आज मुंबई में गवर्निंग काउंसिल की बैठक में महिलाओं के लिए आईपीएल पर चर्चा होगी.

Related posts

भारत की जिम्बाब्वे पर जीत से पाकिस्तान और वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड टूटा

Live Bharat Times

वनडे की सबसे बड़ी हार से टूटा हरमनप्रीत का दिल

Live Bharat Times

रोहित के छक्के से चौंक गए रणवीर सिंह: गुजरात के खिलाफ मैच में मुंबई का जोश, पूरे मैच में दबदबा

Leave a Comment