
मारुति सुजुकी की कार खरीदना आज यानी 18 अप्रैल से महंगी हो गई है। कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह कंपनी की ओर से महंगा इनपुट कॉस्ट बताया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि 18 अप्रैल से सभी मॉडलों की कीमतों में औसतन 1.3% की बढ़ोतरी की जा रही है।
मारुति सुजुकी ने 6 अप्रैल को कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इससे पहले 1 अप्रैल से मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, टोयोटा ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं टाटा मोटर्स ने भी अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी की है।
मॉडल के आधार पर वाहनों की कीमतों में वृद्धि
मारुति सुजुकी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कीमत में बढ़ोतरी के चलते कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है। कंपनी इस महीने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। मॉडल के आधार पर वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी का कहना है कि पिछले एक साल में विभिन्न इनपुट लागतों में बढ़ोतरी से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ रहा है।
कंपनी ने अब लागत में बढ़ोतरी का एक हिस्सा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। इसमें उत्पादों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।
कई कंपनियों ने 1 अप्रैल से बढ़ाई कीमतें
1 अप्रैल 2022 से टोयोटा, मर्सिडीज, ऑडी समेत कई ऑटो कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। टाटा मोटर्स ने भी अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है। ऑटो कंपनियों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी से इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियों ने उत्पाद की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सभी उत्पादों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी की है। बीएमडब्ल्यू और ऑडी कारें भी 3.5% महंगी हो गई हैं। मर्सिडीज ने भी 1 अप्रैल से कीमतों में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
