Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

फैन ने करिश्मा कपूर से पूछा क्या आप दूसरी शादी करेंगी? एक्ट्रेस के जवाब से लगाए जा रहे हैं कयास

 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ आस्क मी एनीथिंग सेशन किया था। इस सेशन में उन्होंने अपने पसंदीदा खान-पान, रंग और शादी पर जवाब दिया। जिसके बाद से उनकी दूसरी शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

शादी पर दिया जवाब
करिश्मा के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान फैंस ने उनका पसंदीदा खाना पूछा, जिस पर उन्होंने बिरयानी बताई। उन्होंने अपने पसंदीदा रंग में ब्लैक कलर की हिंट दी। इसी बीच एक फैन ने एक्ट्रेस से पूछा कि क्या वो दोबारा शादी करेंगी? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘डिपेंड्स’। जिसके बाद करिश्मा के इस जवाब के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकती हैं.

2016 में तलाक
करिश्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में हुई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और दोनों ने 2014 में तलाक के लिए अर्जी दी। जिसके बाद साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Related posts

69 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उर्वशी रौतेला ने साड़ी को किया फ्लॉन्ट

Live Bharat Times

पत्नी आलिया से सुलह के लिए नवाज का पहला कदम, क्या देंगे रिश्ते को मौका? 100 करोड़ की मानहानि का केस

Admin

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को किया याद, जाने क्यों?

Live Bharat Times

Leave a Comment