Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
अड्डाभारत

लद्दाख घूमने जाना चाहते हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल, भूल कर भी न करें ये गलतियां

लद्दाख (Ladakh) कई लोगों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन है और हो भी क्यों न यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। लद्दाख वेकेशन मनाने और एडवेंचर के लिए शानदार जगह है। हिमालय की गोद में समुद्र तल से 3542 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लद्दाख प्रकृति से घिरा हुआ है। अप्रैल महीना शुरू होते ही लद्दाख में टूरिस्ट सीजन शुरू हो जाता है, जो तकरीबन अगस्त तक चलता है। अगर आप भी लद्दाख घूमने जाना चाहते हैं, तो इन बातों का खास ख्याल रखें।! साथ ही टूर एंड ट्रेवल कंपनी शकुन हॉलिडे मेकर के आशीष कुमार और उजमा असरफ  बाइक और कैब यात्रा का वयवस्था करते हैं साथ ही साथ समूह यात्रा कराते हैं| विस्तार यात्रा के लिए समपर्क करे|टूर एंड ट्रेवल कंपनी शकुन हॉलिडे मेकर के आशीष कुमार और  शकुन हॉलिडे मेकर की स्थानीय प्रतिनिधि उजमा असरफ कूछ महत्वपूर्ण जनकारी नीचे शेयर किया है:

  1. अगर आप पहली बार लद्दाख घूमने जा रहे हैं, तो वहां पहुंचते ही बाहर न निकलें। माउंटेन सिकनेस के कारण कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है।
  1. लद्दाख का मौसम मिनटों में बदल जाता है, बाहर देखने पर आपको लगेगा गर्म मौसम है एकदम से ही सर्द हवाएं चलने लगती हैं। ऐसे में हल्के गर्म कपड़े जरूर अपने साथ रखे।
  1. लेह पहुंचने के बाद आप घूमने के लिए किराए पर बाइक ले कर सकते हैं या फिर कैब बुक कर सकते हैं। यहां सेल्फ ड्रिवन गाड़ियां नहीं मिलतीं। अगर आपका बजट कम है तो एक्टिवा या स्कूटी से घुमने का आनन्द ले सकते हैं।
  1. लद्दाख नो प्लास्टिक ज़ोन है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इसके साथ ही कूड़ा न फेंकें।

 

  1. लद्दाख पहुंचने के बाद आप कहीं भी जाने से पहले वहां जाने और वापस आने के लिए वाहनों की जानकारी जरूर रखें। ऐसा न हो कि वहां पहुंचने के बाद आपको वापस आने के लिए बहुत जयादा पैसे खर्च करने पड़ जाएं।
  1. अगर आप लद्दाख जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कम से कम एक हफ्ते का प्लान बनाए तभी आप लद्दाख की खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकेंगे।

7.पैंगोंग और नुबरा केलिए परमीशन पत्र () जरूरी है|

लद्दाख जाने के लिए दो महत्वपूर्ण मार्ग है: पहला श्रीनगर से लेह और दूसरा मनाली से लेह। श्रीनगर से लद्दाख जोजिला पास से होकर गुजरता है और मनाली से लद्दाख रोहतांग पास होकर पहुंचते हैं। आप यहां बाइक या कार के माध्यम से जा सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली के ISBT से सीधे लेह के लिए बस ले सकते हैं ।

लद्दाख पहुँचने के लिए हवाई जहाज की सुविधा भी उपलब्ध है । इसके जरिए आप बेहद कम समय में लद्दाख पहुंच सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि यहां जाने के लिए फ्लाइट्स की टाइमिंग सर्दियों और गर्मियों के मुताबिक बदलती रहती हैं। लेह कुशोक बकुला रिमपोची एयरपोर्ट यहां का मुख्य एयरपोर्ट है।

अगर आप लेह लद्दाख की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं या करने के लिए तैयार हैं तो हम आपको लेह लद्दाख के 15 खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आपको अवश्य घुमने जाना चाहिए ।

1.लेह लद्दाख में पर्यटन स्थल पैंगोंग झील   Pangong Lake

2.मैग्नेटिक हिल लेह लद्दाख के पर्यटन स्थल-Magnetic Hill

3.लेह लद्दाख में घूमने की जगह लेह पैलेस –   Leh Palace

4.लेख लद्दाख की आकर्षक जगह चादर ट्रैक-  Chadar Trek

5.लेह लद्दाख में दर्शनीय स्थल फुगताल मठ- Phugtal Monastery

6.लेह लद्दाख का धार्मिक स्थल गुरुद्वारा पथर साहिब– Gurudwara Pathar Sahib

7.लेह लद्दाख की अद्भुद जगह दिस्कित मठ- Dikshit Monastery

8.लेह लद्दाख की अद्भुद जगह खारदुंग ला पास –  Khardung La Pass

9.लेह लद्दाख का प्रमुख दर्शनीय स्थल हेमिस मठ – LehHemis Monastery

10.लेह लद्दाख में घूमने की जगह लेह मार्केट-  Leh Market

11.लद्दाख में राफ्टिंग- River Rafting In Ladakh

12.लेह लद्दाख में देखने लायक जगह स्टोक पैलेस –  Stok Palace

13.लेह लद्दाख माउंटेन बाइकिंग – Mountain Biking In Ladakh

14.लेह लद्दाख की खास जगह कारगिल – Kargil

15.पैंगोंग झील की जुड़वां त्सो मोरीरी झील – Tso Moriri Pangong Ki Judwa Jheel

दोस्तों लद्दाख एक बहुत ही प्यारी जगह है। यहाँ पर वर्ष भर चारों तरफ बर्फ की चादर सी बिछी रहती है। यदि आपका मन भी इस प्यारी और खुशनुमा जगह पर घूमने का कर रहा तो जरूर आये।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सपा और बसपा का लिटमस टेस्ट, क्या करेंगे अखिलेश और मायावती?

Live Bharat Times

निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग की तुलना हनुमान से की, जानिए उन्होंने क्या कहा?

Live Bharat Times

7 दिन में छठी बार पेट्रोल-डीजल महंगा: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 26 फीसदी घटे, देश में 7 दिन में 4 रुपये बढ़े

Live Bharat Times

Leave a Comment