Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

शेयर बाजार: 276 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 54,088 पर बंद, आईटी और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में भी बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स 276.46 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 54,088.39 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 37.35 अंक या 0.23% टूट गया। यह 16,202.70 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट आईटी और ऑटो शेयरों में रही।

इससे पहले आज बाजार बढ़त के साथ खुले थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) आज 180 अंकों की बढ़त के साथ 54,544 अंक पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 16,270 पर खुला।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 101.79 अंक या 0.46% गिरकर 22,140.97 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 582.66 अंक या 2.23% गिरकर 25,495.92 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.74% की गिरावट रुचि सोया में देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अदाणी पावर, एनएचपीसी, आईआरसीटीसी और आरबीएल बैंक भी गिरावट के साथ बंद हुए।

डेल्हीवरी का आईपीओ खुला
लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्ली का इश्यू आज खुल गया है और 13 मई को बंद होगा। डेल्हीवरी ने इश्यू खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 2,400 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी 5,235 करोड़ रुपये का इश्यू लेकर आई है।

रुपया मजबूत
डॉलर के मुकाबले आज रुपया मजबूती के साथ खुला है। रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 77.17 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया है. इससे पहले शुक्रवार को रुपया 77.42 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Related posts

रिटायरमेंट फंड में निवेश करते वक्त इन बातों का दें खास ध्यान! नहीं होगी पैसों की कमी, जानिए उपाय

Live Bharat Times

इस शेयर पर मेहरबान हुए विदेशी निवेशक, ₹186.40 के भाव पर खरीदे 82 लाख स्टॉक, पिछले साल आया था IPO

Live Bharat Times

Budget 2022: बजट में डिजिटल यूनिवर्सिटी और 60 लाख नई नौकरियों का दिया गया वादा, देखें कैसा है छात्रों का रिएक्शन

Live Bharat Times

Leave a Comment