Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

IDFC फर्स्ट बैंक में FD पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, यहां देखें बैंक की नई ब्याज दरें

निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सावधि जमा यानी एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। अब 1 से 2 साल की FD पर 5.75% के बजाय 6% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 23 मई से लागू हो गई हैं।

अब कितना मिलेगा ब्याज

अवधि ब्यात दर (% में)
7 से 29 दिन 3.50
30 से 90 दिन 4.00
91 से 180 दिन 4.50
181 दिन से 1 साल से कम 5.75
1 साल से 3 साल 6.00
3 साल 1 दिन से 5 साल 6.25
5 साल 1 दिन से 10 साल 6.00

अप्रैल में बचत खाते की ब्याज दरें भी बढ़ाई गईं
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 1 अप्रैल से बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की थी। बैंक 1 लाख रुपये तक के बचत खातों पर 4% की दर से ब्याज दे रहा है।

इसी तरह 1 लाख से 10 लाख रुपये, 4.5%, 10 लाख रुपये से अधिक, लेकिन 25 लाख रुपये से कम के बचत खाते पर 5% की दर से ब्याज मिलेगा। यदि आप 5 लाख रुपये से अधिक, लेकिन 1 करोड़ रुपये से कम जमा करते हैं, तो आपको 6% की दर से ब्याज मिलेगा।

कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव
आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव के बाद एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

भारत में जीएसटी की नई दरें आज से लागू, पैकेज्ड अनाज, दालें, आटा 25 किलो तक वजन पर 5% जीएसटी

Live Bharat Times

1998 के बाद पहली बार थोक महंगाई 15% से ऊपर बढ़ी; पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

Live Bharat Times

सेंसेक्स 85 अंक की गिरावट के साथ 56,976 पर बंद हुआ; निफ्टी 33 अंक गिरा

Leave a Comment