Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

NEET UG 2022, 17 जुलाई : छात्रों को परीक्षा में मिलेगा 20 मिनट का अतिरिक्त समय, 18 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने किया आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जुलाई में होने वाली नीट यूजी 2022 परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 18 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा है। एनटीए के अनुसार, यह इस साल भारत में सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा हो सकती है।

परीक्षा में आपको 200 मिनट मिलेंगे
इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष परीक्षा के लिए 180 मिनट के पेपर की तुलना में 200 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें 20 मिनट अतिरिक्त जोड़ा गया है. साथ ही इस बार सेक्शन ‘ए’ में कुल 20 वैकल्पिक प्रश्न दिए जाएंगे।

180 प्रश्नों का प्रयास करें
NEET UG, 2022 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों से 720 अंकों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये मल्टीपल चॉइस में होंगे। छात्रों को इनमें से 180 प्रश्नों का प्रयास करना है। ये प्रश्न सेक्शन 4 में आएंगे और इसके दो भाग A और B होंगे। पार्ट ए में 35 प्रश्न होंगे, पार्ट बी में 15 प्रश्न होंगे। इनमें से उम्मीदवारों को 10 सवालों के जवाब देने होंगे। ये सवाल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी के तहत जूलॉजी और बॉटनी से होंगे।

एनटीए द्वारा जारी पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1 अंक काटा जाएगा।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

DSSSB JSA Skill Test: डीएसएसएसबी की इस प्रमुख परीक्षा की बदली डेट, जानें कब होगा आयोजन

Live Bharat Times

SJVN Limited Recruitment 2023 ने Junior Field Engineer ओर Junior Field Officer पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें अप्लाई देखें योग्यता।

Admin

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

Live Bharat Times

Leave a Comment