

नई दिल्ली
DSSSB JSA Skill Test: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने जूनियर सचिवालय सहायक (एलडीसी) के खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट और स्किल टेस्ट का आयोजन 3 और 4 दिसंबर को किया जाना था. लेकिन अब इन टेस्ट के आयोजन के ठीक पहले तारीखों में बदलाव करने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की जूनियर सचिवालय सहायक के पद के लिए टाइपिंग टेस्ट और स्किल टेस्ट परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.
इस वजह से हुआ परीक्षा की तारीखों में बदलाव
बता दें कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव 4 दिसंबर को होने वाले हैं. जिसके कारण परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को होनी थी जिसे बढ़ाकर 11 और 12 दिसंबर 2022 को निर्धारित कर दिया गया है.
पुराने एडमिट कार्ड से दे सकेंगे एग्जाम
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके थे. जिसके बाद तारीखों में बदलाव किया गया. ऐसे में अभ्यर्थियों को राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि पुराने एडमिट कार्ड के साथ ही 11 और 12 दिसंबर को अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इसलिए अब उम्मीदवारों को दोबारा से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं करने होंगे.
