Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

13 जुलाई तक वृष राशि में रहेगा शुक्र: कुम्भ समेत सात राशियों के लिए अच्छा समय; सिंह, वृश्चिक और धनु को सावधान रहना होगा

शुक्र 18 जून को वृष राशि में आ गया है और 13 जुलाई तक इसी राशि में रहेगा। वृष और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। तो आपकी ही राशि में आने से इसके शुभ फल में वृद्धि होगी। आमतौर पर शुक्र एक राशि में 23 दिनों तक रहता है। लेकिन इस बार यह दो दिन और यानी 25 दिन तक चलेगा। शुक्र का अपनी ही राशि में आना देश और दुनिया में बड़े बदलाव लाएगा।

प्रेम जीवन, धन, समृद्धि, सुख, घर, वाहन, आभूषण, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर इस ग्रह का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके शुभ प्रभाव से ये सभी सुख प्राप्त होते हैं। वहीं अशुभ प्रभाव से अनावश्यक खर्चे होते हैं और उनसे जुड़े सुख में कमी आती है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने पर 12 में से 7 राशियों को धन लाभ और कई तरह के सुख प्राप्त होंगे।

कुम्भ समेत सात राशियों के लिए शुभ
मेष, वृष, कर्क, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र की चाल में बदलाव का समय अच्छा रहेगा। नौकरी चाहने वालों और कारोबारियों को इन 7 राशियों को फायदा हो सकता है। काम की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आपको कामयाबी मिले। शत्रु परास्त होंगे। लव लाइफ और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मिथुन और तुला राशि के लिए मिलाजुला समय
शुक्र के अपनी राशि में आने से मिथुन और तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला समय रहेगा। इन राशियों के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन उनके दैनिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। साझेदारी जटिल हो सकती है। व्यवसाय के आवश्यक निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे।

सिंह, वृश्चिक और धनु के लिए अशुभ
शुक्र का राशि परिवर्तन कर सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को सावधान रहना होगा। इस राशि वाले लोगों को अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। राज की बातों का खुलासा हो सकता है। मेहनत बढ़ेगी। विपरीत लिंग के लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। विवाद और भागदौड़ भी हो सकती है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

Aaj Ka Panchang 19 February 2022: जाने शुभ मुहूर्त और पंचांग के पांच अंग तिथि

Live Bharat Times

शिव जी को बिलकुल भी अर्पण नहीं करने चाहिएं ये पांच फूल

Live Bharat Times

नवरात्रि द्वितीय दिन पूजा: नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, इस विधि के पूजन से प्रसन्न होगी मां

Live Bharat Times

Leave a Comment