Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

धन लाभ और समृद्धि के लिए घर में लगाएं दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

वास्तुशास्त्र के बारे में तो आप सभी लोग जानते होंगे। इसमें बहुत सी ऐसी चीजें बताई गई है जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो अपने जीवन के दुःखों को दूर कर सकते हैं। छोटी छोटी चीजों के बारे में यहां पर नियम बताए गए हैं। घर में कौन सी चीज कहां पर रखनी चाहिए इन सब के लिए खास नियम बनाए गए हैं। वास्तु के अनुसार घर या फिर ऑफिस में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। दौड़ते हुए घोड़े प्रगति का प्रतीक होते हैं। इन्हें रोजाना देखने से आप में सकारात्मकता बढ़ती है।
हमेशा दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर के मुख्य खंड में लगानी चाहिए। इस तस्वीर को ऐसे लगाना चाहिए जैसे घोड़े घर के अंदर आ रहे हो। इस तस्वीर को घर में लगाने से सुख समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती है। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर आपके घर में नेगेटिविटी को भी दूर करती है। अगर आप अपने कार्यालय में इस तस्वीर को लगाते हैं तो भी यह बहुत शुभ होता है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सात घोड़ों की तस्वीर होनी चाहिए। एक घोड़े की तस्वीर बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए। कार्यालय में घोड़ों की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.   

Related posts

सूर्य पूजा : ज्येष्ठ मास के रविवार के दिन सूर्य के गभस्तिक स्वरूप में पूजा और व्रत करने से आयु बढ़ती है

Live Bharat Times

शुभ संयोग : 9 को गंगा दशहरा और वेदमाता गायत्री का प्राकट्य दिवस, 10 जून को निर्जला एकादशी; रविवार को होगा प्रदोष व्रत

Live Bharat Times

सुख समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment