Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

ग्रेनो अथॉरिटी के विजिलेंस सेल को चेतावनी : यदि प्राधिकरण के किसी कर्मचारी को परेशान किया जाता है, तो शिकायत के लिए कॉल, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जारी करें।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शिता बनाने के लिए सीईओ सुरेन्द्र सिंह विजिलेंस टीम को और अलर्ट पर रहने और सूचना मिलते ही जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ ने कहा है कि प्राधिकरण का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी किसी तरह की गड़बड़ी करता है या ग्रेटर नोएडा के किसी निवासी, आवंटी या फिर किसानों को निजी लाभ के लिए परेशान करता है तो इसकी शिकायत सतर्कता सेल में जरूर करें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विजिलेंस सेल के अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पहले ही जारी कर चुका है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एक तरफ तो डिजिटल तकनीक के सहारे प्राधिकरण के दफ्तर को फेस लेस बनाने की दिशा में काम कर रहा है तो दूसरी तरफ प्राधिकरणकर्मियों पर भी सतर्कता और बढ़ा दी है। सीईओ सुरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सतर्कता सेल को और अलर्ट पर रहने को कहा है। किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए कहा है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

उत्तराखंड :NDMA की रिपोर्ट के इंतज़ार में लटका जोशीमठ का पुनर्वास और पुनर्निर्माण

Admin

Deoghar Shiv Yatra: देवघर में शिव बारात पर झारखंड हाईकोर्ट का फैसला, प्रशासन के तय रूट से ही निकलेगी यात्रा

Admin

नामांकन के लिए दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज दाखिल करेंगे फॉर्म, राहुल गांधी समेत 15 दलों के नेता होंगे मौजूद

Live Bharat Times

Leave a Comment