Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का बजट बढ़ने की वजह से छूटा मेकर्स का पसीना

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा को लेकर बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में टीम के साथ एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो खाने का लुत्फ उठाते नजर आ रहे थे. वीडियो पर दीपिका पादुकोण और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया था, इसी बीच ऋतिक रोशन की फिल्म के बजट को लेकर एक खबर सामने आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन ने सुझाव दिया है कि इससे फिल्म का बजट बढ़ गया है. विक्रम वेधा एक्शन, क्राइम और थ्रिलर फिल्म की कहानी विक्रम वेताल पर आधारित है. फिल्म की कहानी एक सख्त पुलिस अधिकारी की है जो एक खतरनाक गैंगस्टर को पकड़ने के लिए निकलता है.

मुंबई में बनेगा यूपी जैसा सेट
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा की शूटिंग में कुछ बदलाव किए हैं और इससे फिल्म के बजट में इजाफा हुआ है. बॉलीवुड में गपशप के अनुसार, विक्रम वेधा के निर्माता उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने सलाह दी कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में की जानी चाहिए. इस सलाह के बाद मेकर्स को मुंबई में यूपी जैसा सेट बनाना पड़ा और मेकर्स का बजट बढ़ गया. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन का रिकॉर्ड तोड़ बजट इतना बढ़ सकता है कि यह फिल्म उनकी सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाएगी.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

 

 

Related posts

दोस्त के फिल्म न देने पर नीना गुप्ता ने शेयर किया किस्सा, सीख देते हुए कहा- बेशर्म होना पड़ेगा

Admin

Vicky Kaushal के साथ इकोनॉमी क्लास में ट्रेवल कर रही थीं Katrina Kaif, फैंस को आया तरस; कहा- सलमान के साथ…

Admin

ऊर्फी जावेद VS चेतन भगत: चाहत खन्ना ने लेखक का समर्थन किया और कहा ‘कुछ गलत नहीं बोला’ |

Admin

Leave a Comment