Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

घर में धन-धान्य की वृद्धि के लिए लगाएं मनी प्लांट, इन बातों का रखें ख्याल

हर कोई अपने जीवन में सुख समृद्धि पाना चाहता है। धन प्राप्त करने के लिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन मेहनत करने के बाद भी संतोष कारक फल नहीं मिलता इसके लिए आज आप कुछ वास्तु उपाय भी कर सकते हैं। घर में उगाए गए पौधे भी आपके जीवन में सुख समृद्धि ला सकते हैं। उनमें से एक मनी प्लांट भी है। मनी प्लांट के बारे में सभी लोग जानते हैं। लेकिन इसे सही तरीके से उगाना जरूरी है। तभी आप को इसका लाभ मिलेगा।

घर में मनी प्लांट उगाना आपके लिए लाभकारी होता है  मनी प्लांट हरे रंग का होता है और इसकी पत्तियां हार्ट शेप की होती है। मनी प्लांट एक बैल है। इसलिए वह लंबा होता जाता है। मनी प्लांट को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। यानी कि उसे दक्षिण पूर्व दिशा में उगाना चाहिए। इस दिशा का कारक शुक्र होता है और इस पौधे का प्रतिनिधि भी शुक्र होता है। इसलिए दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट उगाना आपके लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा पौधा उगाने के बाद ध्यान रखें कि पौधा ऊपर की तरफ आगे बढ़े अगर नीचे की तरफ जाता है तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। हमेशा इस पौधे का ध्यान रखें और सूखे हुए पत्तों को दूर करते रहें। इस पौधे का अच्छे तरीके से ख्याल रखकर आप अपने घर में सकारात्मकता ला सकते हैं।
    दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

 

Related posts

8 मई को गंगा सप्तमी: इस पर्व पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है, जल दान करने से कभी न खत्म होने वाले पुण्य की प्राप्ति होती है.

बाबाधाम पेड़ा को मिलेगा ग्लोबल मार्केट, जल्द होगा एक्सपोर्ट!

Live Bharat Times

नवरात्रि 2022 : वैष्णव देवी के भक्तों के लिए आईआरसीटीसी की खास सौगात, दो स्पेशल ट्रेनें

Live Bharat Times

Leave a Comment