Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

उदयपुर – कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में एक और आरोपी लगा हाथ


उदयपुर के कन्हैया लाल हत्या कांड में अनेक खुलासे होते ही जा रहे है अब एक और आरोपी पुलिस के हाथ लगा है .. कन्हैया हत्याकांड के मामले में जांच के लिए पुन: उदयपुर आई नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। एनआइए टीम पूछताछ और कोर्ट में पेश करने लिए आरोपियों को लेकर उदयपुर से सोमवार शाम रवाना हुई।एनआइए अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विजयसिंह पथिक नगर निवासी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया, जो खांजीपीर के ही निवासी होना बताए गए हैं। तीनों को पूछताछ के लिए जयपुर ले जाया गया। यहां गिरफ्तार आरोपी को एनआइए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी मोहम्मद मोहसिन हाथीपोल क्षेत्र में ही चिकन शॉप चलाता है।मुख्य आरोपियों के अलावा वारदात की योजना बनाने में मोहसिन की भी भूमिका बताई जा रही है। बताया गया कि मोहसिन की दुकान से हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें एनआइए टीम ने जब्त किए हैं। अब देखने वाली बात ये होगी की मामला कहाँ तक जाता हिया और कौन कौन इसकी जद में आता है .

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर रुपया 1.49 लाख करोड़ हुआ

Live Bharat Times

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने उतारे 3 उम्मीदवार

Live Bharat Times

दिल्ली में थोड़ा कम हुआ वायु प्रदूषण लेकिन हवा अभी भी जहरीली, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में AQI

Live Bharat Times

Leave a Comment