Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

ऐश्वर्या सखुजा बन सकती हैं नई दयाबेन, फैंस लंबे समय से कर रहे इंतजार

तारक मेहता शो के फैंस आज भी दयाबेन को याद कर रहे हैं, लेकिन शो के मेकर्स ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो शो में वापसी नहीं करेंगी. दयाबेन की दो विशेषताओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा, एक उनकी आवाज और दूसरा उनका गरबा, इसीलिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस लंबे समय से शो में ‘दयाबेन’ को मिस कर रहे हैं.

‘दयाबेन’ के किरदार का दिशा वाकानी निभा रही थी. हालांकि, उन्हें शो छोड़े करीब चार साल हो चुके हैं. लंबे इंतजार के बाद भी दयाबेन के रूप में दिशा वापसी नहीं करने वाली जिसकी वजह से शो के निर्माताओं ने आगे बढ़ने का फैसला किया है. पिछले कुछ समय से नई ‘दयाबेन’ के लिए ऑडिशन चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को एक नई ‘दयाबेन’ मिली है. अभिनेत्री ऐश्वर्या सखुजा को इस भूमिका के लिए चुना गया है. लेकिन यह तभी तय होगा जब ऐश्वर्या आधिकारिक तौर पर दया की भूमिका निभाएंगी.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक फैमिली शो है और फैंस आज भी पुरानी ‘दयाबेन’ को मिस कर रहे हैं. हालांकि, यह देखना बाकी है कि तारक मेहता में नई दया पुरानी दया के द्वारा निभाए गए किरदार को कितनी ईमानदारी से कर पाएंगी.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

विद्युत जामवाल से मिलने उनके प्रशंशक पानीपत से 1600 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई आएंगे।

Admin

जन्म दिवस पर महाठग सुकेश को जैकलीन की आई याद, जेल से लिखा प्रेम पत्र

Live Bharat Times

दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत को पीछे छोड़ निकल चुकी हैं आगे आलिया भट्ट

Live Bharat Times

Leave a Comment