Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

दुसरे मैच से भी बाहर हो सकते है विराट कोहली

क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली के दिन कुछ अच्छे नही चल रहे हैं ..भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की किस्मत आजकल उनका साथ नहीं दे रही है। एक तो कोहली का बल्ला पुराने अंदाज में रन नहीं उगल रहा है तो दूसरी ओर फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही। विराट ग्रोइन की चोट के कारण ओवल में खेले गए पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। अब ऐसा लग रहा है कि कोहली दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा।

दूसरे मैच में कोहली की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर पहले मैच में भारत की जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘‘मैं अंतिम टी20 मैच में नहीं खेला और वह (कोहली) आज (मंगलवार) नहीं खेले। मेरे पास उनकी चोट के बारे में अपडेट नहीं है।’’ कोहली अगर शत प्रतिशत फिट हुए बिना वापसी के लिए जल्दबाजी करते हैं तो ग्रोइन की मांसपेशियों में खिंचाव बड़ी चोट में बदल सकता है।
Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

IND Vs AUS / रोहित शर्मा ने अहमदाबाद में चौथे टेस्ट में इतिहास रचा; भारतीय बल्लेबाजों के विशेष क्लब में शामिल हो गया

Live Bharat Times

अपने कमेंट्री कार्यकाल के दौरान वीरेंद्र सहवाग द्वारा की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रशंसकों ने उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की

Live Bharat Times

Ipl में हुआ था ये कमल और Bcci का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Admin

Leave a Comment