Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

काजोल भी जल्द ही आएंगी ओटीटी पर नज़र…..बोल्ड अंदाज़ में होगा डिजिटल डेब्यू

काजोल की गिनती हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में की जाती है। लेकिन अभी तक काजोल ने किसी भी डिजिटल वेंचर का हिस्सा नहीं बनी है।  अब खबर आ रही है की काजोल जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं वो भी बिलकुल बोल्ड अंदाज़ में।  काजोल जल्द ही नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि लस्ट स्टोरीज अपने बोल्ड दृश्यों के लिए खासी चर्चित है। इस सीरीज का पहला भाग वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुआ है। कहा जा रहा है की इस सीरीज के दूसरे भाग ‘लस्ट स्टोरीज-2 के लिए निर्माताओं ने काजोल को अप्रोच किया है।

 

गौरतलब है की इस सीरीज के पहले भाग में बोल्ड सीन, स्क्रिप्ट ने दर्शकों को हिला कर रख दिया था। खबरों की मानें तो काजोल इस सीरीज के किसी एक कहानी में बोल्ड रोल में नजर आ सकती है। अगर ये खबरें सच निकली तो ऐसा पहली बार होगा जब काजोल का बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

क्या दिल्ली में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा? जानें क्लिक करके

Live Bharat Times

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात कैसे हुई ।

Admin

अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन पर खुद की उम्र बताकर कर दी गलती, बेटी श्वेता ने किया कुछ इस तरह कमेंट

Live Bharat Times

Leave a Comment