Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

फाइबर से भरपूर हे आलूबुखारा। वेट लोस में कारगर ये।

आलूबुखारा बहुत ही स्वादिष्ट फल है​। इसे अंग्रेजी में प्लम (plums) के नाम से जाना जाता है। यह खाने में खट्टा-मीठा लगता है। इसे ताजा या सुखाकर भी खाया जाता है। आलूबुखारा के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यदि आपको खाने में नहीं पसंद तो इसके फायदे जानने के बाद आप जरूर खाना शुरू कर देंगे।
चलिए जानते हे इसके फायदे

1 आलूबुखारे के 100 ग्राम में लगभग 46 कैलोरी होती है। अत: इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण से यह आपका वजन नियंत्रित करने में भी बेहद सहायक होता है।

2 आलूबुखारे में सैच्युरेटेड फैट या संतृप्त वसा बिल्कुल भी नहीं होता, जिससे इसे खाने के बाद आपको पोषक तत्व भी मिलते हैं और वजन भी नहीं बढ़ता।

3 आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। खासतौर पर यह फाइबर्स, शरीर के अंगों के क्रियान्वयन को सरल बनाते हैं, और पाचन क्रिया को भी दुरूस्त करते हैं।

4 आलूबुखारे का प्रतिदिन सेवन आपको कब्ज‍ियत से राहत दिलाने में मदद करता है साथ ही पेट साफ करने में भी मदद करता है।

5 आलूबुखारे में उपस्थित विटामिन-सी आपकी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी 6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

6 यह रक्त का थक्का बनने से रोकता है, जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही अल्जाइमर के खतरे को कम करता है।

7 आलूबुखारा आपके फेफड़ों को सुरक्षि‍त रखने के साथ ही आपको मुंह के कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह अस्थमा जैसे रोगों को रोकने में मददगार साबित होता है।
8 आलूबुखारा सूरज की यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है, इसके अलावा इसमें विटामिन- ए और बीटा कैरोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए व अन्य अंगों के लिए फायदेमंद है। यह आंखों की रौशनी भी तेज करता है।

9 छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन, ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में सहायक होता है। यह कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

10 महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती हैं।
11 प्रतिदिन आलूबुखारा खाने और इसका गूदा चेहरे पर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, साथ ही त्वचा को सभी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे वह स्वस्थ रहती है।

12 आलूबुखारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के साथ ही दिमाग को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह आपके तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

Hair Tips: धोने के अगले दिन बाल चिपचिपे हो जाते हैं, इसलिए इन हेयरमास्क से बालों को दें नई जान

Live Bharat Times

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार: ब्रिटेन के ज्यादातर हिस्सों में कोविड पीक, इंग्लैंड में बढ़े मामले; एक दिन पहले जर्मनी में टूटा था रिकॉर्ड

Live Bharat Times

सर्दियों के लिए रोजाना खाना चाहिए ये एक फल, इम्यूनिटी-ब्यूटी समेत कई चीजों में ये होगा फायदे

Live Bharat Times

Leave a Comment