Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें

प्रेगनेंसी एक बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। एक नए बच्चे को जन्म देना बहुत ज्यादा खास होता है। प्रेगनेंसी के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है क्योंकि अगर आप लापरवाही करते हैं तो शिशु को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको भी छोटी मोटी समस्या हो सकती है। इसलिए आपको प्रेगनेंसी के दौरान छोटी-मोटी चीजों का खास खयाल रखना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान हेल्दी रहने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना होता है प्रेगनेंसी के दौरान आप कुछ चीजों को खाने से परहेज रखें। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए। आपको अपने शरीर में आयरन की बिल्कुल भी कमी नहीं होने देनी है। इसलिए आपको आयरन से भरपूर आहार लेना चाहिए। प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में आपको खास ख्याल रखना होता है। इसके अलावा आखिर के 3 महीने भी एक्स्ट्रा केयर लेनी होती है। प्रेगनेंसी के दौरान आप हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा योगा को भी प्राधान्य दे सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान आपको ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। आपको हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी है। गर्म तासीर की चीजों का ज्यादा सेवन ना करें। प्रेगनेंसी के दौरान चाय और कॉफी जैसी चीजों का ज्यादा सेवन ना करें। इसकी जगह पर आप हर्बल चाय पी सकते हैं। इसके अलावा आप ड्राई फ्रूट को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

अद्भुत गुणों से भरपूर है नीम के पत्तों का जूस, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे अनेक लाभ

Live Bharat Times

इन फलों को छीलकर खाने की गलती न करें, नहीं तो आपको पोषण नहीं मिलेगा

Live Bharat Times

कच्चे दूध के इस्तेमाल से ला सकते हैं त्वचा में एक नयी रौनक

Live Bharat Times

Leave a Comment