Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

मिक्स वेजिटेबल मूंग दाल का दलिया- बने एक दम झटपट

मिक्स वेजिटेबल मूंग दाल दलिया

सामग्री:
१. घी/तेल
२. जीरा/राय
३. मूंग दाल
४. दलिया
५. सिंगदाना(ऑप्शनल)
६. आलु
७.प्याज
८. शिमला मिर्च
९. टमाटर
१०. स्वाद अनुसार मसाले
विधि:
एक कुकर में घी या तेल डालिए। उसमें राय या फिर जीरा का तड़का लगाइए। और एक चुटकी हींग के साथ कड़ी पत्ता भी डाल दीजिए।
उसके बाद उसमे थोड़ी देर दलिया को सेक लीजिए। इसके बाद इसमें मूंग दाल और सब्जियां (आपके पसंद अनुसार) इसमें डाल लीजिए। इसमें लाल मिर्च, हल्दी, सुखा धनिया और नमक आपके स्वाद अनुसार डालिए। और फिर आपको गाढ़ा या पतला जैसा पसंद उस हिसाब से पानी डालिए। अब कुकर को बंद करके माध्यम आंच पर ३सिटी लगाए। और अंत में जब बन कर तैयार हो जाए तब धनिए से इसे सजाए और गरम गरम खाए।
यह बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी है। यह रेसिपी एक दम हल्की है जो आसानी से पाचन हो सकती है। तो इसको आप एक मरीज को भी खिला सकते हो जिससे उसका मुंह का स्वाद थोड़ा बदल जाए। यही नहीं बल्कि छोटे बच्चे जिनकी उम्र 6 महीने के ऊपर की हो आप उन्हें भी यह दे सकते है। यह स्वादिष्ट भी है और स्वस्थ के लिए लाभ दायक भी है। आशा करती हु की आप एक बार बना कर ट्राई जरूर करेंगे।
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.

Related posts

हर हफ्ते गिर रहा कोरोना का ग्राफ! एक हफ्ते में 50 हज़ार से कम नए केस, इन 5 राज्यों में सबसे ज़्यादा केस

Live Bharat Times

यह लुक गणतंत्र दिवस के लिए है बिलकुल परफेक्ट, देखेंगे अमेजिंग

Live Bharat Times

सर्दियों में तिल खाने के इन विशेष फायदों पर आप भी एक नजर जरूर डालें

Admin

Leave a Comment