Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

LIVE UPDATES : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों में मंथन जारी

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई के नेताओं ने बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना के बाद भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक विशाल अभिनंदन यात्रा की योजना बनाई है, जिसमें हज़ारों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की योजना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने की है। बता दें कि चुनाव जीतने पर मुर्मू भारत के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।
राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मतपेटियां मंगलवार को संसद परिसर में बने स्ट्रांगरूम में पहुंच गई हैं। मणिपुर की टीम ने मंगलवार रात आठ बजे मतपेटी जमा की। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा सहित सभी 30 मतदान केंद्र से मतपेटियां संसद भवन पहुंच चुकी हैं। मतों की गिनती 21 जुलाई की सुबह शुरू होगी जिससे तय होगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा। इस चुनाव में केवल निर्वाचित सांसद और विधायक ही मतदान कर सकते हैं।

विभिन्न राज्यों के कई विधायकों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी पार्टी लाइन का पालन नहीं कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ‘क्रॉस वोट’ किया। इनमें झारखंड और गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक और हरियाणा तथा ओडिशा में कांग्रेस विधायक हैं जिन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट किया। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विधायक ने राज्य से संबंधित मुद्दों का समाधान न होने का हवाला देते हुए राष्ट्रपति चुनाव का बहिष्कार किया। असम में, ऑल इंडिया यूनाईटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक करीमुद्दीन बरभुइयां ने दावा किया कि राज्य के करीब 20 कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को मुर्मू को वोट दिया। उत्तर प्रदेश में, शिवपाल सिंह यादव ने भी दावा किया कि वह कभी भी यशवंत सिन्हा का समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने एक बार उनके भाई और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर ‘‘आईएसआई एजेंट’’ होने का आरोप लगाया था।

    Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

‘मैत्री दिवस’ पर बोले पीएम मोदी, बांग्लादेश के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए करेंगे काम

Live Bharat Times

दुनिया की आपत्तियों को धता बताते हुए व्लादिमीर पुतिन आ रहे दिल्ली

Live Bharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- कोई भी लड़की अपनी मर्जी से नहीं पहनती हिजाब, गजवा-ए-हिंद को लेकर कही ये बात

Live Bharat Times

Leave a Comment