Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

Sri Lanka Political Crisis | रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

कोलंबो। अनुभवी नेता रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को, घोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने संसद भवन परिसर में 73 वर्षीय विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। उनके सामने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने तथा महीनों से चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के बाद कानून एवं व्यवस्था बहाल करने की चुनौती है। गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर चले जाने और राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। वह संविधान के अनुसार संसद द्वारा निर्वाचित श्रीलंका के पहले राष्ट्रपति हैं।

मई 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. प्रेमदास के निधन के बाद दिवंगत डी. बी. विजेतुंगा को निर्विरोध चुना गया था। छह बार प्रधानमंत्री रह चुके विक्रमसिंघे को बुधवार को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया। इससे नकदी के संकट से जूझ रहे इस द्वीपीय देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ चल रही वार्ता के जारी रहने की उम्मीद की जा सकती है। श्रीलंका की 225 सदस्यीय संसद में विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सत्तारूढ़ दल के असंतुष्ट नेता डलास अल्हाप्पेरुमा को 82 वोट मिले।

 

    Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

ओमिक्रोन पर डब्ल्यूएचओ: क्या हर कोई ओमिक्रोन संस्करण से संक्रमित होगा? WHO ने इस तरह दिया सवाल का जवाब

Live Bharat Times

“इस युद्ध को समाप्त करें” कहने के लिए पुतिन पर एक रूसी राजनेता द्वारा मुकदमा चलाया जा रहा है।

Admin

ब्रिटेन में ‘रेड’ अलर्ट: ब्रिटिश सैनिकों को तैयार रहने का दिया आदेश, बाढ़ के साथ आ सकती है प्रलयंकारी तूफ़ान; 167 उड़ानें रद्द

Live Bharat Times

Leave a Comment