Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

बीजेपी ने तोडा गहलोत का किला राजस्थान से भी मुर्मू रही आगे

राष्ट्रपति चुनावो में बीजेपी ने राजस्थान में गहलोत के गढ़ में सेंधमारी करके मुर्मू को आगे रखा ..कांग्रेसी खेमे के दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। विधायकों के नामों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन एक निर्दलीय और एक सहयोगी दल के विधायक पर शक जताया जा रहा है। उधर, विधायकों के वोट भले ही कम मिले हों, लेकिन वोट वैल्यू के हिसाब से राजस्थान से मुर्मू ही आगे रही हैं।राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के कारण बीजेपी से निकाली गई विधायक शोभारानी कुशवाह ने UPA उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट दिया है। बीजेपी ने शोभारानी कुशवाह के बदले कांग्रेसी खेमे से इस बार दो विधायकों के वोट ले लिए।राष्ट्रपति का चुनाव जीत चुकीं द्रौपदी मुर्मू को राजस्थान से 75 विधायकों के वोट मिले हैं। सिन्हा को 123 वोट मिले हैं। कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने वोट ​नहीं दिया। 200 में से कुल 198 विधायकों ने ही वोट दिया था।

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

विधानसभा चुनाव 2022: यूपी, उत्तराखंड और गोवा में मतदान जारी, जानें तीनों राज्यों में सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

Live Bharat Times

आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में आई भारी गिरावट, चौथी लहर की आशंका

Live Bharat Times

क्या है वो 26 साल पुराना मामला जिसमें कांग्रेस नेता राज बब्बर को 2 साल की सजा सुनाई गई थी? जानना

Live Bharat Times

Leave a Comment