Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

अमेरिका को रास नहीं आ रही रूस के साथ भारत की नजदीकियां

यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान भारत-अमेरिका के बीच चल रही साझेदारी का सबसे अधिक मूल्यांकन किया गया। अमेरिका इस दौरान भारत को रूस के साथ रिश्ते कम करने की नसीहत भी देता रहा लेकिन भारत अपनी नीति से कभी नहीं डिगा। हालांकि, अमेरिका अभी भी कोशिश में लगा है कि किसी तरह से भारत की नजदीकियां रूस के साथ कम हो जाएं लेकिन, भारत अपनी विदेश नीति में संतुलन बनाकर चल रहा है। रूस को कूटनीतिक और आर्थिक रूप से अलग-थलग करने में भारत को प्रोत्साहित करने के लिए अमेरिकी नीति निर्माताओं के बीच लगातार बैठकें भी हो रही हैं। अमेरिका कुछ तरह की योजना बना रहा है कि जिससे भारत का भरोसा रूस पर से कम हो जाए।दरअसल, भारत समेत कुछ देशों ने रूस से तेल की खरीद बढ़ा दी है और इसी को देखते हुए अमेरिका, रूस से आने वाले तेल के दामों की सीमा तय करना चाहता है। अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने कहा कि भारत ने रूस से आने वाले तेल के दाम की सीमा तय करने के प्रस्ताव में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि मूल्य सीमा तय होने से रूस को मिलने वाले राजस्व में कमी आएगी। मोदी सरकार के रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका ने कई बार नाराजगी जताई है। बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद भारत ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीदा है। इतना ही नहीं वोस्तोक 2020  युद्धाभ्यास में भारत अब रूस में अपनी सेना भेजने जा रहा है। वहीं भारत को रूस से एस-400 की डिलीवरी भी मिली है। AK-203 राइफलों के कुछ बैचों को भी आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना में शामिल किया गया है।

Related posts

दिल्ली: CBI काआबकारी नीति में भ्रष्टाचार पर एक्शन जारी, आरोपियों को पूछताछ के लिए भेजा समन

Live Bharat Times

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3 पाकिस्तानी आतंकियों ने घात लगाकर किया घात, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी शहीद

Live Bharat Times

टी20 वर्ल्ड कप : विराट करिश्मे के आगे पकिस्तान हुआ पस्त, भारत की पकिस्तान पर चार विकेट से शानदार जीत

Live Bharat Times

Leave a Comment