Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

फरीदाबाद: जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कृतार्थ व ओम यादव बने विजेता, महिलाओं में कुमकुम और स्नेहा दहिया का रहा जलवा

फरीदाबाद, 28 अगस्त। राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-15, 20 और 23 आयुवर्ग के मुकाबले में संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में 10 अखाडों के पहलवानो नें हिस्सा लिया। अंडर-15 के ग्रीको रोमन स्टाइल इवेंट के 57 किलोग्राम में कृतार्थ, 62 किलो में ओम यादव विजेता रहे।

अंडर-20 आयुवर्ग के 60 किलो में युवराज, 63 किलो में जयप्रकाश, 67 किलो में जय, 72 किलो में साहिल, और 87 किलो में अनुज भडाना ने जीत हासिल की। अंडर-23 आयुवर्ग के 60 किलो में विनय, विजेता रहे। महिलाओं की अंडर-15 आयुवर्ग के 46 किलो में नैना, 50 किलो में महक, 54 किलो में स्तुति और 58 किलो में एकता लांबा ने जीत हासिल की। अंडर-15 आयुवर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के 38 किलो में विवेक, 44 किलो में निखिल, 48 किलो में पवन, 52 किलो में दक्ष, 57 किलो में कृत कुमार, 62 किलो में मयंक, 68 किलो में कार्तिक, 75 किलो में निशांत ने जीत हासिल की। अंडर-20 वर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के 57 किलो में कमल चौहान, 61 किलो में हेमंत चौहान, 65 किलो में नीरज, 70 किलो में सत्यांश, 74 किलो में अभिषेक, 79 किलो में शिवम नागर, 86 किलो में यश तंवर, 97 किलो में कृष रावत ने जीत हासिल की।

महिलाओं की 62 किलो में कुमकुम और 65 किलो में स्नेहा दहिया विजेता रही। अंडर-23 वर्ग के 59 किलो में राधिका ने जीत प्राप्त की। अंडर-23 के फ्री स्टाइल इवेंट के 57 किलो में आकश, 61 किलो में अजय, 65 किलो में साहिल, 70 किलो में करन, 79 किलो में मनीष, 86 किलो में नवीन रावत, 92 किलो में गौरव और 125 किलो में मोहित ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन समाज सेवी सुनील सैनी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एक दिन जिले के पहलवान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। इस दौरान जिला कुश्ती संघ के प्रधान धीरज, सचिव डा.योगेश मेहता उपस्थित रहे।

जिला खेल विभाग के कोच अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि विजेता पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी जगरूप राठी,अक्षय राठी, लीलू पहलवान, सुंदर पहलवान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Related posts

IND Vs AUS: इंदौर की पिच पर विवाद; टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल, ICC कर सकती है बड़ी कार्रवाई

Live Bharat Times

के एल राहुल ने किया कुछ ऐसा की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ

Live Bharat Times

कर्नाटक चुनाव: मतदाताओं को दिखाना होगा कि जनशक्ति के सामने धनबल की हार हुई है: सीएम बोम्मई

Live Bharat Times

Leave a Comment