Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

पुलिसकर्मियों को छुट्टी : हर महीने पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा एक दिन का रेस्ट… इस जिले में जारी हुआ निर्देश, जानिये किन्हें मिलेगी छुट्टी

पुलिसकर्मियों के लिए खूंटी जिले में नयी पहल शुरू की गयी है।  विभिन्न थानों और पुलिस कैंपों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों के तनाव को दूर करने के लिए प्रत्येक माह के कार्य दिवस पर रोस्टर आधारित एक दिन की छुट्टी मिलेगी। वैसे कर्मी, जो थानान्तर्गत फिल्ड ड्यूटी करते हैं, जिन्हें तनाव के बीच काम करना होता है उन्हें छुट्टी का लाभ दिया जायेगा। वैसे पुलिसकर्मी,जो वीआईपी आवास,  अंगरक्षक एवं कोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें न्यूनतम तनाव कर्तव्य के अन्तर्गत वर्गीकृत किया गया है।

ड्यूटी विराम प्रत्येक माह के कार्य दिवस पर पुलिसकर्मियों का माह के 30 दिन में एक दिन रोस्टर अधारित छुट्टी दी जायेगी। इस विराम का सदुपयोग करते हुए वे अपने अति महत्वपूर्ण कामों को कर सकेंगे। इस संबंध में जिला के विभिन्न थानों में पदस्थापित सिपाही एवं हवलदार संवर्ग के कर्मियों को ड्यूटी विराम देने का आदेश दिया गया है।

यह ड्यूटी विराम सिर्फ वैसे कर्मियों को दिया गया है, जो थानान्तर्गत में पदस्थापित हैं।थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना और प्रतिष्ठानों में पदस्थापित कर्मी को सितंबर माह से ही ड्यूटी विराम देना सुनिश्चित करेंगे।इस संबंध में थाना स्तर के पदाधिकारियों से ड्यूटी विराम के मूल उद्देश्य की गरिमा को बनाये रखने की अपील है। यदि क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार का समस्या उत्पन्न होती है तो विशेष परिस्थिति में ड्यूटी विराम दिये गये कर्मी का संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी या पुलिस उपाधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर ही ड्यूटी लेंगे।

Related posts

आखिर क्यों चढ़ाया जाता है शनि देव पर सरसों का तेल।

Admin

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो इस देसी उपचार को अपनाएं

Live Bharat Times

नेटफ्लिक्स की 25वीं एनिवर्सरी: इन अपकमिंग मूवीज का किया अनाउंसमेंट

Live Bharat Times

Leave a Comment