Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

उर्फी जावेद को जान का खतरा,बोली-मैं शार्प शूटर के निशाने पर हूँ

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन और यूनिक स्टाइल. को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार वो अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि एक शख्स उन्हें काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था। उर्फी की उस पोस्ट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने बयान दिया है।

इंटरनेट सेंसेशन उर्फ ​​जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह शार्प शूटर के निशाने पर हैं। उर्फी ने पोस्ट में लिखा- ‘ओबेद अफरीदी और उसकी गर्लफ्रेंड ने मुझे शार्प शूटर के जरिए धमकाया है। मुझे धमकी मिल रही है कि मैं पोस्ट को डिलीट कर दूं। मैंने पुलिस को सबूत दिए हैं। जिसमें शार्प शूटर ने दोनों का नाम लिया है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि जब आप सही चीज के लिए खड़े होते हैं तो लोग आपको डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोगों को यह याद रखना चाहिए कि जब एक महिला अपने लिए खड़ी होती है तो वह हर महिला के लिए खड़ी होती है।

उर्फी जावेद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए पहले पुलिस से सवाल किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया था।

Related posts

क्या डरी हुई हैं एक्ट्रेस? सलमान पर लगाया मारपीट का आरोप, फिर पोस्ट किया डिलीट

Live Bharat Times

रणबीर-आलिया वेडिंग: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तैयारियां शुरू, बैचलर पार्टी की लिस्ट सामने आई

Live Bharat Times

शादी से पहले इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुईं थीं अंकिता लोखंडे, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Live Bharat Times

Leave a Comment