Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

इन टिप्स को अपनाकर आप बिना फ्रिज के भी सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं

आपके पास फ्रिज नहीं हैं या आप जहां रहती हैं अगर वहां इलेक्ट्रिसिटी की समस्या हैं। घर का फ्रिज खराब हो गया है या आप मार्किट से दूर रहती हैं और ज्यादा सब्जियां यह सोचकर लेकर आईं हैं की कौन बार-बार मार्केट के चक्कर लगाए और इतनी सब्जियां फ्रिज में आ नहीं रही हो। या आप घर से दूर हॉस्टल या पीजी में रहती हैं और आपने अभी तक फ्रिज नहीं खरीदा है। लेकिन आप जब भी सब्जियां लेकर आती हैं तो आपकी कोशिश होती है की सब्जियां खराब ना हो और लंबे समय तक फ्रेश रहे और ज्यादा दिनों तक चले । लेकिन आपकी सबसे बड़ी समस्या यह होती है की सब्जियों को बिना फ्रिज के कैसे ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखें।

फ्रीज के बिना सब्जियों को फ्रेश रखने के तरीके:
हरी सब्जियों को हमेशा फैला कर और थोड़ी थोड़ी दूरी पर रखें। इससे सब्जियां ज्यादा दिनों तक ताजी रहेंगी। साथ ही, टोकरी में सब्जियों को एक के ऊपर एक ना रखें।
खीरा, शिमला मिर्च, सहजन, बैगन जैसी सब्जियों को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए उन्हें सूती के गीले कपड़े में लपेटकर रखें। इससे ज्यादा दिनों तक शिमला मिर्च फ्रेश रहेगी।
 कच्चे आलू को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए उसे लहसुन के साथ रखें। इससे आलू जल्दी खराब नहीं होंगे।
प्याज को अंधेरी, सूखी और ठंडी जगह पर रखें। प्याज को एक पेपर बैग में रखें और बैग में छोटे टुकड़े काट लें। यह प्याज को लंबे समय तक खराब होने से रोकेगा।
इमली को अधिक समय तक सही रखने के लिए नमक के साथ रखें। इससे इमली का रंग और सुगंध एक साल तक बरकरार रहेगा।
अदरक को ज्यादा देर तक ताजा रखने के लिए हो सके तो उसे जमीन में गाड़ दें और जरूरत पड़ने पर निकाल कर इस्तेमाल करें।
दही को ताजा बनाने के लिए उसमें दो या तीन चम्मच शहद मिलाएं। इससे दही बिना फ्रिज के भी ताजा रहेगा।
करी नीम को हमेशा तेल में तलें। इसे एक हफ्ते तक ऐसे ही रखा जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में ही रखें।

Related posts

बालों को तेजी से घना करने के लिए इस खास चमत्कारी उपाय को अपनाएं

Live Bharat Times

चेहरे की जिद्दी झाइयों से पाना है छुटकारा तो रात में सोने से पहले जरूर लगाएं ये Oil

Admin

Winter Food Benefits: इन तीन विंटर फूड से रखें सर्दियों में अपने सेहत का खास ख्याल, रोजाना सेवन से नहीं पड़ेंगे बीमार

Live Bharat Times

Leave a Comment