Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बॉडी में पानी की कमी से क्या क्या हो सकता हे

यूएस नेशनल अकेडमिक्स ऑफ साइंस, इंजीनियरिंग एंड मेडीसिन के अनुसार, एक महिला की बॉडी को हर दिन 11.5 कप पानी की आवश्यकता होती है, जो करीब 2.7 लीटर होता है. वहीं, एक पुरुष को 15.5 कप पानी की आवश्यकता होती है, जिसका मतलब है कि आपके शरीर को हर दिन करीब 3.7 लीटर की आवश्यकता है.

शरीर में जब 3 फीसदी पानी की कमी होती है तो जलन के साथ प्यास लगने लगती है. इसके अलावा मन विचलित होने लगता है और भूख भी नहीं लगती. ये कमी जब 4 फीसदी हो जाए तो व्यक्ति की त्वचा लाल होने लगती है, चिड़चिड़ापन होने लगता है, उसके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, थकावट होने लगती है और मूत्र की मात्रा में भी कमी आ जाती है.

जिस प्रकार नहाने से शरीर के बाहर की सफाई होती है, ठीक उसी प्रकार पानी पीने से शरीर के अंदर की सफाई होती है।

पानी अधिक पीने से कोई हानि नहीं होती, अतिरिक्त पानी कुछ समय बाद शरीर के बाहर निकल जाता है, साथ ही अपने साथ अनुपयोगी पदार्थ भी साथ ले जाता है। इस प्रकार शरीर के अंदर की सफाई होती है।

शरीर में पानी की कमी का पता कैसे लगाएं?
1. हर वक्त भूख लगना
2. यूरिन का पीलापन
3. सांसों की दुर्गंध
4. सिरदर्द की शिकायत
5. थकान होना

कब पानी न पिए :
गर्म भोजन, फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाने के बाद।
गर्म दूध या चाय पीने के बाद और धूप से आने के तुरंत बाद।
एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद क्योंकि शरीर का तापमान बदलता है।
चिकने और तले पकवान खाने के बाद या मूंगफली खाने के तुरंत बाद।

Related posts

निखरी और बेदाग त्वचा के लिए इन सौंदर्य वर्धक उबटन का करें इस्तेमाल

Admin

Soaked Nuts: डायबिटीज मरीजों के लिए ‘जड़ी-बूटी’ से कम नहीं भीगे नट्स, इससे करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे फायदे ही फायदे

Live Bharat Times

बिना दवा के यूरिनरी ट्रैक्ट की सूजन, ब्लॉकेज, स्टोन से 100% राहत पाने के लिए यह एक कारगर और सटीक उपाय है।

Live Bharat Times

Leave a Comment