Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

झारखंड सहायक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया रद्द, फिर से निकलेगा विज्ञापन.

झारखंड में सहायक शिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। इसके लिये फिर से विज्ञापन जारी किया जाएगा। नए विज्ञापन के आधार पर ही नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा सचिव राजेश कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। इस आशय का पत्र सभी जिला शिक्षा अधीक्षक को भेज दिया गया है।

क्या लिखा है आदेश में

अपने आदेश में शिक्षा सचिव ने लिखा है कि राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य के पद का सृजन संकल्प (संख्या-2102, दिनांक 30.08.2022) द्वारा किया गया है। इसका वेतनमान लेवल-4 (अपु. 5200-20200 ग्रेड पे 2400) है। राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक एवं सामान्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में राजकीय प्रारंभिक विद्यालयों के समान वेतनमान लागू है।

‘सहायक शिक्षक’ के पद का नाम ‘सहायक आचार्य’

राज्य के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक एवं सामान्य सहायता प्राप्त विद्यालयों में, जिनमें नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो गई हो यानी नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया हो, को छोड़कर सभी विद्यालयों में अब ‘सहायक शिक्षक’ के पद का नाम ‘सहायक आचार्य’ किया जाता है। इसका वेतनमान लेवल-4 (अपु 5200-20200 ग्रेड पे 2400) होगा।

Related posts

बजट 2026: ‘कॉर्पोरेट मित्र’ से MSMEs को मिलेगी नई ताकत

Live Bharat Times

नूपुर के समर्थन में करणी सेना का प्रदर्शन: कहा- सरकार कन्हैया के हत्यारों को लाल किले पर गोली मार दे

Live Bharat Times

यूपी की बड़ी खबर: सीएम योगी ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को राज्य में किया टैक्स फ्री, स्वतंत्र देव सिंह ने जताया आभार

Live Bharat Times

Leave a Comment