Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करी अमित शाह से मुलाक़ात, क्या उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो रहा है

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कैप्टन की पार्टी के भाजपा में विलय की काफी अटकलें चल रही हैं। इस मुद्दे पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुलकर बात की। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री पद से हटाने जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और बाद में अपनी अलग पार्टी बना ली थी।

अमित शाह से मुलाकात के बाद कैप्टन ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने की खबरों को सिर्फ अटकलें बताया। पंजाब में कांग्रेस से इस्तीफा देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम की पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव भी लड़ा था। मगर दोनों को कोई खास फायदा नहीं हुआ। यही वजह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने का विचार कर रहे हैं, ऐसी चर्चाएं चल रही थीं। लेकिन खुद कैप्टन ने इसे नकार दिया है। उन्होंने कहा फिलहाल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

Related posts

कांग्रेस की वारंटी गई; यह क्या गारंटी देगा: कर्नाटक के कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Live Bharat Times

ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई का रास्ता साफ; पूजा के अधिकार की मांग करने वाली हिंदू महिलाओं की याचिका जायज

Live Bharat Times

तमिलनाडु में बंधक बनी 28 लडकियों में से 7 लडकियों की सकुशल हुई घर वापसी।

Live Bharat Times

Leave a Comment