Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

रोहित शर्मा ही रहेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम के कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अखिल भारतीय सीनियर चयनसमिति ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड का ऐलान किया है। दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय स्क्वाड को चुना गया है। खबरों के मुताबिक कप्तान रोहित समेत विराट कोहली और केएल राहुल को दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए आराम देने की अफवाह थी लेकिन तीनों ही सीनियर बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे।

इसके अलावा एशिया कप 2022 से नदारद रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ टी20 टीम में वापसी करेंगे। गौरतलब है कि दोनों ही स्टार पेसर्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है। हालांकि केवल बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के प्रमुख स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि शमी को स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। शमी के अलावा दीपक चाहर जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा हैं, उन्हें विश्व कप स्क्वाड में स्टैंड बाय पर रखा गया है।

Related posts

PS-1 का 3 दिन का कलेक्शन दुनिया भर में 230 करोड़ के पार, बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा चौंकाने वाला

Admin

केंद्र सरकार को 2 करोड़ कोविशील्ड डोज मुफ्त मुहैया कराएगा सीरम इंस्टीट्यूट

Admin

फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर दफ्तर में आज सुखबीर सिंह बादल जिला डिवेलपमेंट ऑर्डिनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग के लिए पहुंचे

Live Bharat Times

Leave a Comment