Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

यूपी में भारी बारिश, लखनऊ, झांसी में 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद

यूपी में भारी बारिश, लखनऊ, झांसी में 12वीं तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ, 16 सितंबर, 202

यूपी में भारी बारिश होने से स्थिति बेहाल है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसके मद्देनजर लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिले के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूल में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश प्रेषित कर दिया गया है, जिससे वे विद्यार्थियों के अभिभावकों को समय पर सूचित कर सकें। by Taboola गोरखपुर में भी बारिश का कहर 24 घंटे में गोरखपुर संभाग के गोरखपुर जनपद में 158 मिलीमीटर, देवरिया जिले में 107.5, महराजगंज में 90, बस्ती में 83.8, सिद्धार्थनगर जिले में 70.2, संतकबीरनगर में 52 और कुशीनगर जनपद में 27.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। टूटा 10 साल का रिकॉर्ड गोरखपुर में बुधवार आधी रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक इतनी बारिश हुई है कि 10 साल का रिकार्ड टूट गया। इस दौरान 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे में 155.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, संतकबीरनगर जिले में 250 स्कूलों में जलभराव होने से शिक्षण कार्य ठप्प हो गया। वहीं झांसी में भी तीन दिन से हो रही भारी बारिश के कारण शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।

Related posts

टी20 वर्ल्ड कप : विराट करिश्मे के आगे पकिस्तान हुआ पस्त, भारत की पकिस्तान पर चार विकेट से शानदार जीत

Live Bharat Times

भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनेंगे या नहीं,फाइनल वोटिंग आज होगी खत्म, 5 सितंबर को आएंगे नतीजे

Live Bharat Times

मोहम्मद पुर ऊदा की मासिक संकुल शिक्षक बैठक प्रा० वि० कोल्हार में आयोजित की गई

Live Bharat Times

Leave a Comment