Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका की सरकार अपने लेन-देन का दुनिया के सामने रखेगी लेखा-जोखा,

गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका की सरकार आर्थिक पुनरुद्धार के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ हुए समझौते के बारे में विदेशी कर्जदाताओं को 23 सितंबर को जानकारी देगी।

कर्ज पुनर्गठन सलाहकार क्लिफोर्ड चांस ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘श्रीलंका विदेशी कर्जदाताओं के समक्ष 23 सितंबर को ऑनलाइन प्रस्तुति देगा। इसमें उन्हें आईएमएफ के साथ हुए समझौते और हालिया आर्थिक घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी।’’ श्रीलंका का वित्त मंत्रालय लेनदारों को हालिया व्यापक आर्थिक घटनाक्रमों, आईएमएफ पैकेज के उद्देश्यों और कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया के अगले कदमों की जानकारी भी देगा।

विदेशी मुद्रा भंडार की किल्लत होने से श्रीलंका इस साल की शुरुआत से ही गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। इस दौरान वह अपने विदेशी कर्जों के भुगतान में भी चूक कर चुका है। इस स्थिति में उसे मुश्किल से उबारने के लिए आईएमएफ ने राहत पैकेज देने का यह समझौता किया है।

Related posts

गुरुग्राम डॉग अटैक: महिला पर हस्की का हमला, वीडियो वायरल होते ही सड़क से संसद तक छिड़ी बहस

Live Bharat Times

रालोद करेगी भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत, जयंत चौधरी ने किया ट्वीट

Admin

सीरियल ब्लास्ट से जयपुर को हिला देने की साजिश नाकाम: राजस्थान में 3 आतंकियों से मिला 12 किलो आरडीएक्स, सभी एमपी के सूफा संगठन के सदस्य

Live Bharat Times

Leave a Comment