Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेकब्रेकिंग न्यूज़

एंड्रॉइड में से फाइल डिलीट हो गई। चिंता मत कीजिये , हम वापिस ला सकते हे।

ज्यादातर लोगों को यही पता है कि मोबाइल में कोई फोल्डर या फाइल डिलीट होने के बाद उसे वापस नहीं पाया जा सकता, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप एंड्रायड डिवाइसेज में भी रिसाइकल बिन का प्रयोग करके डिलीट हुई फाइल्स या फोल्डर्स को वापस पा सकते हैं बस इसके लिए आपको एक एप्लीकेशन का सहारा लेना होगा।

1 .जैसे ही आप इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करेंगे आपको स्क्रीन पर यह ऑप्शन उपलब्ध होगा कि आप किन- किन फाइल्स का बैकअप लेना चाहते हैं

2 .इन फाइल्स विकल्पों में ऑडियो,वीडियो व इमेजेस समेत बहुत से अन्य ऑप्शन्स भी उपलब्ध होंगे। इसके बाद एक-दो प्रोसेस के साथ ही बैकअप प्रक्रिया पूरी हो जाएंगी।

3.अब आप डिलीटेड फाइल्स को इस एप्लीकेशन के द्वारा वापस पा सकते हैं।

4. अच्छी बात यह है कि आपकी डिलीटेड फाइल्स यहां पर तब तक उपलब्ध रहेंगी जब तक आप खुद उन्हें यहां से भी क्लीन या रिमूव न कर दें।

5 . अपनी सुविधा के लिए आप फाइल्स और फोल्डर्स को डेट और साइज के अनुसार भी मैनेज कर सकते हैं।

दरअसल आप जो कुछ भी अपने फोन में डिलीट करते हैं वह Dumpster में उपलब्ध हो जाता है और फिर आप आसानी से डिलीट फाइल को इसके सर्च ऑप्शन में जाकर खोज सकते हैं। आप इमेजेस, ऑडियो और वीडियो के अतिरिक्त एक खास फोल्डर के बेस पर भी सर्चिंग कर सकते हैं। आपके मोबाइल से डिलीट सभी फाइल्स यहां रिसाइकल बिन की तरह उपलब्ध हो जाएंगी।

Related posts

लुधियाना के स्कूल ऑफ़ मेनेजमेंट ने एक निजी होटल मे केक मिक्सिंग सेरेमनी का किया आयोजन

Admin

ऋतिक रोशन ने महाकाल भक्तों को किया नाराज, पुजारियों ने कुछ इस तरह की मांग

Live Bharat Times

रजनीकांत: दादा बने रजनीकांत; बेटी सौंदर्य ने दिया बेटे को जन्म

Live Bharat Times

Leave a Comment