

हम सभी ने अपने अपने जीवन में एक आध बार कही न कही स्टील के आकार की घूमती हुई टोकरी जैसी इन चीज़ को देखा है। ऐसे में एक सवाल आता है की आखिर ये है क्या और इसका काम क्या है। दरअसल जो चीज आपको एक स्टील की टोकरी जैसी लग रही है वो असल में एक टर्बो वेंटीलैटर होती है, जिसे कई नामों से जाना जाता है।
इसको रूफ टॉप वेंटिलेटर, टर्बो वेंटिलेटर, टर्बो कुल वेंटिलेटर कहते है।
हमने अक्सर इनको कारखानों और बड़ी बड़ी फैक्ट्री की छत पर लगे हुए देखा है। दरअसल इनका काम होता है अंदर की गर्मी को बाहर निकालना।
ये सबसे बेहतर तरीके से काम करता है, कही न कही ये अंदर की गर्म हवा को बाहर निकाल कर अंदर का तापमान सामान्य बनाए रहता है।
वही इसका इस्तेमाल कारखाने की बदबू को निकलने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है जो बेहद कारगर तरीके से काम करता है।
