Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर में बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर ।

उधमसिंहनगर/उत्तराखंड। साइकिल से सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आकर बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग की मौत के से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांधीनगर वार्ड नंबर एक निवासी दिलीप मिस्त्री (72) रोजाना की तरह शनिवार तड़के साइकिल पर मटकोटा मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकले थे। नेतानगर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब पांच बजे पीछे से तेज गति से आए बेकाबू ट्रक ने दिलीप की साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर दिलीप बुरी तरह से कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दिलीप अपने घर पर सीमेंट से पिलर, गमले आदि बनाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related posts

महाराष्ट्र हिंसा: चंद्रपुर, औरंगाबाद और सतारा में धारा 144 लागू, अमरावती में कर्फ्यू में ढील, पूर्व राज्य मंत्री समेत भाजपा के 10 नेता गिरफ्तार

Live Bharat Times

आजकल दो बार भोजन के बीच बड़ा अंतर रखने का चलन, खाली पेट रहना क्या है जरूरी?

Live Bharat Times

अचानक हार्ट बीट क्यों बढ़ जाती हे , जाने कारण और लक्षण।

Live Bharat Times

Leave a Comment