Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

IAS अफसरों की उड़ गयी है नींद…जानिये क्या है इसकी वजह

झारखंड का जामताड़ा साइबर अपराधियों का गढ़ है। देश भर में ठगी के मामले यहीं से अंजाम लिए जाते हैं। यहां के साइबर अपराधियों तक झारखंड पुलिस की पहुंच आसान नहीं है। हां कभी कबार कुछ अपराधी जरूर पकड़ लिए जाते हैं। आम लोगों के बैंक अकाउंट से रुपए उड़ाने वाले इन साइबर अपराधियों के निशाने पर अब झारखंड के नौकरसाह भी आ गए हैं। इनके नए-नए हथकंडे मैं यहां के कई आईएस भी फस चुके हैं। अब ताजा मामला चतरा जिले के उपायुक्त अबु इमरान का सामने आया है

चतरा डीसी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट

 

चतरा के उपायुक्त अबु इमरान के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर अपराधी भ्रम फैला रहे हैं। इसका खुलासा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने किया है। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय ने अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में कहा कि पर आया ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट मीडिया पर किसी अन्य के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों के बीच भ्रम, अफवाह, ब्लैकमेलिंग कर अपने निजी हितों को पूर्ति कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उपायुक्त का सामने आया है। उपायुक्त के नाम पर 7431864738 नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट की डीपी पर उपायुक्त का फोटो लगा हुआ है। जिला प्रशासन आम जनों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील करता है। साथ ही अगर कोई इस नंबर से लोगों को मैसेज करता है तो झांसे में नहीं आए। अविलंब इसकी सूचना जिला प्रशासन को करें। ताकि कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके

Related posts

लद्दाख में बनेगी देश की पहली नाइट स्काई सैंक्चुअरी : एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार का नया प्रोजेक्ट

Live Bharat Times

महिला ने मरे हुए पति का डेढ़ करोड़ का बीमा करवा कर क्लेम उठा लिया!

Live Bharat Times

उत्तर प्रदेश में PM मोदी ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत के बारे में

Live Bharat Times

Leave a Comment