Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

उत्तर प्रदेश के वाराणसी समेत देश के आठ शहर आज से 5G: योगी बोले- महामारी ने हमें डिजिटल ताकत का एहसास हुआ,योगी की सुरक्षा में सेंध।

वाराणसी यूपी। पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली से 5जी सेवा को लॉन्च किया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इंडियन मोबाइल कांग्रेस-2022 का उद्घाटन किया। वहीं, वाराणसी के रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल इस आयोजन में जुड़े हैं। यहां भारतीय दूरसंचार विभाग की तरफ से लॉन्चिंग प्रोग्राम रखा है।सीएम योगी ने कहा- ‘नए भारत’ को आज से 5G गति मिल रही है। इनोवेटिव उड़ानों को नया आकाश मिलेाग। शिक्षा-स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या एग्रीकल्चर…जीवन के किसी भी क्षेत्र में बदलाव जरूरी होते हैं। विश्व की सबसे बड़ी महामारी के दौरान गरीब के घर तक पैसे पहुंचाना था। तो हम डिजिटल तरीके से पैसे भेज देते थे। हमें इस ताकत का एहसास हुआ जब ऑनलाइन एजुकेशन से छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिली। सरकार ने 2020 में अभ्युदय की सुविधा लॉन्च की। इसका लाभ युवाओं को मिला। सभी ग्राम पंचायतें इंटरनेट हाई स्पीड से जोड़ी जा रहीं 2 करोड़ युवाओं को मोबाइल और टैब उपलब्ध कराने का काम जारी है। यूपी में हम हर ग्राम पंचायत को इंटरनेट की हाई स्पीड सुविधा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत से 243 तरह की सेवाओं को गांव में ही उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं। अभी गांव के व्यक्ति को जाति आय और निवास प्रमाण के लिए मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गांव के अंदर ग्राम सचिवालय में सारी सुविधा उपलब्ध होगी। बैंक का लेनदेन हो या बिजली का बिल जमा करने हो, कहीं जाना नहीं पड़ेगा।यहां सीएम योगी ने कहा- 5 जी सेवाएं दुनिया को बदल देगी। टेक्नोलॉजी से हम मजबूत होने वाले हैं। 5जी सेवा आज से वाराणसी समेत देश के 8 शहरों को मिलने जा रही है। वाराणसी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के शनिवार की सुबह सर्किट हाउस पहुंचना था। यहां संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को वहां मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। सर्किट हाउस के सामने से पकड़ा गया संदिग्ध युवक अपने आप को CBCID का बता रहा था। पुलिस की जांच में उसे फर्जी पाया गया है। उसे कैंट पुलिस थाना ले जाकर उससे पूछताछ व जाँच की जा रही हैं।

Related posts

नवीन तिवारी – कैसे कानपुर के एक लड़के ने भारत से बाहर दो अरब डॉलर के स्टार्टअप बनाए

Live Bharat Times

बॉलीवुड अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड

Live Bharat Times

मुकेश अम्बानी ने राजस्थान के इस मन्दिर में नवाया सिर

Live Bharat Times

Leave a Comment