Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सीएम धामी और पूर्व सीएम पोखियाल ने कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना।

कोटद्वार उत्तराखंड। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी के सिमड़ी में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि घायलों के इलाज के लिये सरकार द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने डॉक्टरों से भी घायलों के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में फर्स्ट रेस्पांडर के रूप में पहुँचे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आस-पास के ग्रामीण पहुँचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर पौड़ी को निर्देश दिया कि जिन ग्रामीणों ने इस मुश्किल घड़ी में घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में मदद की है उनकी सूची बनाकर उनको भी प्रोत्साहित करने हेतु प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चार अक्तूबर को उत्तरकाशी और पौड़ी की घटनाओं में प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को दो दो लाख, गम्भीर घायल को ₹ एक एक लाख और सामान्य घायल को ₹पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Related posts

2022 में शादी करेंगे सलमान खान, चाचा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पठान का बच्चा हमेशा’

Live Bharat Times

दिल्ली: क्या अब मिलेगा दिल्ली को मेयर? 6 फरवरी को चुनाव कराने का तीसरा प्रयास

Admin

गुजरात की जनता से अपील, भाजपा का अहंकार अब तोड़ देना चाहिए: मनीष तिवारी

Admin

Leave a Comment