Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जे पी गेस्ट हाउस कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, छात्राओं का कपडे बदलते वक़्त बनाते थे वीडियो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर की सिगरा पुलिस ने जे पी गेस्ट हाउस में छात्रों का कपडे बनाते हुए वीडियो बनाने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिगरा पुलिस ने बताया की आरोपित गेस्ट हाउस मालिक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया है। अब आगे की कार्यवाही करते हुए जे पी गेस्ट हॉउस का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। कमिश्नरेट के सीनियर अफसरों ने सिगरा थाने के इंस्पेक्टर को निर्देश दिया है की वो गेस्ट हाउस के मालिक और मैनेजर के आपराधिक इतिहास को खंगाले और उन्हें सूचित करे।

गौरतलब है की जे पी गेस्ट हाउस में जब छात्राए अपने कपडे बदल रही होती थी तो सीसीटीवी के माध्यम से गेस्ट हॉउस के मालिक और मैनेजर उनका वीडियो बना लेते थे। जब छात्राओं को इस बात का पता चला तो उन्होंने जम कर हंगामा किया जिसके चलते सिगरा पुलिस शनिवार दोपहर के बाद गेस्ट हाउस पहुंची और वहां पहुंच कर मौके से सीसीटीवी और डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में जब डीवीआर खंगाला गया तो छात्राओं के आरोपों की पुष्टि हुई।

इलाके के लोगो का कहना है की वर्तमान समय में सिगरा थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके जैसे परेडकोठी, इंग्लिशिया लाइन में कई प्रकार के अनैतिक धंधे चल रहे हैं। इन गेस्ट हाउस में इससे पहले भी छेड़छाड़ और  दुष्कर्म के आरोप लगते रहे हैं लेकिन सिगरा पुलिस की तरफ से अभी तक किसी भी गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ कोई भी ठोस कार्यवाही कभी नहीं की गयी है। जबकि इनकी शिकायते अभी तक कई बार थानों में करी जा चुकी है। हालात इतने ख़राब हो चुके हैं कि इलाके के लोग अपना मकान किराये पर देकर दूसरे क्षेत्रों में रहने को विवश हैं।

Related posts

रात में इन 3 ड्रिंक्स को पीने पर घट सकता है वजन, जान लीजिए इन Weight Loss Drinks को बनाने का तरीका

Admin

बिहार – पटना जा रही फ्लाई का हुआ इमरजेंसी लैंडिंग, ब्रेक में आ गई गडबडी

Live Bharat Times

वैष्णो देवी : अचानक ऐसा क्या हुआ कि माता वैष्णो देवी मंदिर में आधी रात को भगदड़ मच गई, पुलिस और चश्मदीदों ने बताई वजह

Live Bharat Times

Leave a Comment