Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हरा सीरीज बराबर करी, अय्यर का शानदार शतक

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने अफ़्रीकी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा। दक्षिण अफ्रीका द्वारा भारत को जीत के लिए 279 रनो का लक्ष्य दिया गया था जिसे भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुक्सान पर 25 गेंद बाकी रहते प्राप्त कर लिया। भारत की इस जीत के सूत्रधार श्रेयस अय्यर और लोकल बॉय ईशान किशन रहे। श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ते हुए महज  111 गेंदों में 113 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान अय्यर ने 15 चौके लगाए। वहीँ लोकल बॉय ईशान किशन ने भी अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए सिर्फ 84 गेंदों पर 93 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ईशान किशन ने 4 चौके और 7 गगनचुम्बी छक्के लगाए। इसके आलावा संजू सैमसन ने भी नाबाद 30 रन की उपयोगी पारी खेली।

इससे पहले सपाट दिखने वाली पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुक्सान पर 278 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने मर्कराम 79 रन और हैंड्रिक्स 74 रन के अद्र्धशतकों से और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 129  रन की साझेदारी से चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत के तरफ से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने दस ओवर के अपने कोटे में महज 38 रन देकर अफ़्रीकी टीम के 3 विकेट झटके। श्रेयस अय्यर को उनके शानदार नाबाद शतक के लिए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।  सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

…तो क्या संगीत समारोह खत्म हो चुका है? सिद्धार्थ-कियारा का प्री-वेडिंग वीडियो वायरल

Admin

पुष्पा _2 में अल्लू अर्जुन के लुक ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

Live Bharat Times

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों को सशर्त दी मंजूरी

Live Bharat Times

Leave a Comment