Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बरेली : तेल डालने के विवाद को लेकर सेल्समेन ने कारोबारी को गोली मारी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में केसरपुर के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप रविवार देर रात पेट्रोल पंप के सेल्समेन ने गाडी में तेल डालने को लेकर हुए विवाद में लखनऊ के कारोबारी को गोली मार दी। व्यापारी को गोली मारने की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सेल्समेन मौका ऐ वारदात से फरार हो गया। 42 वर्षीय कारोबारी अरविन्द द्विवेदी को तुरंत ही सीएचसी लेकर जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल लखनऊ के वसंत कुंज इलाके के निवासी अरविंद अपनी स्टीम प्लेसमेंट कंपनी चलाते हैं। रविवार की देर रात वह मुरादाबाद से लखनऊ कार से वापस लौट रहे थे उनके साथ उनके दोस्त रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव और कंपनी में कार्यरत शुभम वाजपेयी व हनी मौजूद थे। ये सभी लोग दो कारों में सवार थे।

शुभम की दी हुई जानकारी के हिसाब से  बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर केसरपुर के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर कार में तेल डलवाने के लिए अरविन्द रुके। यहां अरविंद ने जब वहां मौजूद सेल्समैन से तेल डालने के लिए कहा तो सेल्समैन ने रात के 11 : 00 बजे का समय बताते हुए तेल डालने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सेल्समैन और अरविंद के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद धीरे धीरे बढ़ता गया तभी अचानक सेल्समैन ने बंदूक निकाल ली और देखते ही देखते अरविंद के सीने में गोली मार दी।गोली लगते ही अरविन्द पछाड़ खाकर गिर पड़े। गोली अरविंद के सीने के दाहिनी हिस्से की ओर लगी। गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची औरअरविंद को अस्पताल ले गई। मृतक अरविंद द्विवेदी के दो बेटी एक बेटा है। उनकी पत्नी रीमा को घटना की सूचना दे दी गई है। सीओ गौरव सिंह के अनुसार पुलिस सेल्समैन की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।

Related posts

दो दुकानों में लगी आग, लाखों के सामान जलकर राख

Live Bharat Times

भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे जापानी पीएम, जाने क्या है उनके एजेंडे में

Live Bharat Times

नरक चतुर्दशी कब है? किसकी पूजा की जाती है इस दिन ?

Live Bharat Times

Leave a Comment